श्री निरंजन कुमार आर्य: राजस्थान के मुख्य सचिव नियुक्त

राजस्थान सरकार ने 31 अक्टूबर 2020 को श्री निरंजन कुमार आर्य को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया हैं | श्री निरंजन कुमार आर्य अनुसूचित जाति से आने वाले राज्य के पहले मुख्य सचिव हैं, इससे पहले सेवा विस्तार की चर्चाओं के बीच निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव स्वरूप सेवानिवृत्त हो गए | राज्य के कार्मिक विभाग में निरंजन कुमार आर्य की मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के आदेश जारी करने के साथ ही 21 आईएएस अफसरों के तबादले भी कर दिए गए |

अफसर और पदस्थापित विभाग

  • वीनू गुप्ता- अध्यक्ष राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
  • सुबोध अग्रवाल- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अक्षय ऊर्जा निगम
  • राजेश्वर सिंह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज्य पथ परिवहन निगम
  • अखिल अरोड़ा- प्रमुख शासन वित्त एवं आबकारी
  • शिखर अग्रवाल- प्रमुख शासन सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • आनंद कुमार- प्रमुख शासन सचिव राजस्व
  • अजिताभ शर्मा- प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग
  • दिनेश कुमार- प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग, जयपुर
  • राजेश कुमार यादव- प्रमुख शासन सचिव पीडब्ल्यूडी
  • नवीन महाजन- शासन सचिव जल संसाधन विभाग
  • टी रविकांत- शासन सचिव वित्त
  • मंजू राजपाल- शासन सचिव ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग
  • नवीन जैन- शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • डॉ पृथ्वीराज- शासन सचिव वित्त बजट
  • सिद्धार्थ महाजन- शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • वीना प्रधान- संभागीय आयुक्त अजमेर
  • राजेश शर्मा- शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति
  • आरुषि अजय मलिक- विशिष्ट शासन सचिव पशुपालन एवं मत्स्य गोपालन विभाग
  • ओम प्रकाश- आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
  • यज्ञ मित्र सिंह देव- प्रबंध निदेशक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, के पद पर हुआ तबादला
error: © RajRAS