राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022-23 के पुरस्कार घोषित

राजस्थान प्रांत के निवासी एवं प्रवासी साहित्यकारों के उत्थान, संवर्धन, प्रोत्साहन और सम्मान के प्रति संकल्पबद्ध राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने 24 मार्च 2023 को वर्ष 2022-23 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की।

घोषित पुरस्कारों की सूची निम्न है :-

पुरस्कारप्राप्तकर्तासाहित्य कृतिपुरस्कार राशिटिप्पणी
मीरां पुरस्काररति सक्सैनाकविता पुस्तक ‘हंसी एक प्रार्थना’75 हजार रुपयेरति सक्सैना जयपुर मूल निवासी एवं तिरुवंतपुरम-केरल वासी है।
जनार्दन राय नागर सम्मानडॉ. चंद्र प्रकाश देवल(अजमेर)एक लाख रुपएडॉ. चंद्र प्रकाश देवल अजमेर के मूल निवासी है।
रांगेय राघव पुरस्कार श्री भरत चंद्र शर्मा(बांसवाड़ा) उपन्यास ‘पीर परबत-सी’31 हजार रुपयेउपन्यास विधा में
सुधींद्र पुरस्कार श्री मायामृग(जयपुर)कविता संग्रह ‘मुझमें मीठा तू हैं31 हजार रुपयेकाव्य विधा में
देवीलाल सामर पुरस्कारश्री अजय अनुरागी(जयपुर)नाट्य कृति ‘रांग नंबर’ 31 हजार रुपयेएकांकी-नाटक के लिए
देवराज उपाध्याय पुरस्कारश्री राजाराम भादू(भरतपुर)आलोचना-कृति ‘कविता के आयाम’31 हजार रुपयेआलोचना क्षेत्र का
कन्हैयालाल सहल पुरस्कारव्यंग्यकार श्री यश गोयल(जयपुर)‘नामुमकिन नेता’ 31 हजार रुपयेविविध विधाओं का
शंभूदयाल सक्सैना पुरस्कारकुसुम अग्रवाल(कांकरोली)बाल एकांकी पुस्तक ‘हम सब एक हैं’ 31 हजार रुपयेबाल साहित्य के क्षेत्र का
सुमनेश जोशी पुरस्कार कथाकार तराना परवीन(उदयपुर)कहानी संग्रह ‘एक सौ आठ’21 हजार रुपयेप्रथम प्रकाशित कृति

राजस्थान साहित्य अकादमी विशिष्ट साहित्यकार सम्मान की घोषणा

अकादमी द्वारा दिए जाने वाले विशिष्ट साहित्यकार सम्मानों की भी घोषणा की गई। अजंता देव जयपुर, अतुल चतुर्वेदी कोटा, डॉ. अनिता वर्मा कोटा, कुसुम मेघवाल उदयपुर, कैलाश मनहर मनोहरपुरा, गोपाल माथुर अजमेर, गोरधनसिंह शेखावत सीकर, जवरीमल्ल पारख जोधपुर, जीवन सिंह मानवी अलवर, फारूख आफरीदी जयपुर, बख्शीश सिंह अजमेर, डॉ. महेंद्र भानावत उदयपुर, मालचंद तिवाड़ी बीकानेर, राजन निर्माेही जावा जोधपुर, डॉ. रामकुमार घोटड़ सादुलपुर, रामस्वरूप किसान परलीका, राजेंद्र कसवां झुंझुनू, रेवतीरमण शर्मा अलवर, शिवराज छंगाणी बीकानेर, विद्या पालीवाल उदयपुर, डॉ. सत्यनारायण जोधपुर, सावित्री चौधरी जयपुर, हबीब कैफी जोधपुर, हरिराम मीणा बामनवास, हसन जमाल जोधपुर को वर्ष 2022-23 का विशिष्ट साहित्यकार सम्मान दिया जाएगा। इस सम्मान के तहत प्रत्यके को इक्कावन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 पुरस्कार / राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © RajRAS