राजस्थान समसामयिकी नवम्बर 2022

राजस्थान समसामयिकी नवम्बर 2022

राजस्थान समसामयिकी नवम्बर 2022

श्री उमेश मिश्रा

3 नवम्बर 2022 को श्री उमेश मिश्रा ने पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) का पदभार ग्रहण किया। 27 अक्टूबर को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश मिश्रा को नए डीजीपी के रूप में नामित किया था।

  • श्री एमएल लाठर की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने इस पद पर उनका स्थान लिया है।
  • श्री मिश्रा 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है।
  • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश मिश्रा राजस्थान के 35वें डीजीपी बने है।

विश्वास स्वरूपम, (नाथद्वारा, राजसमंद)

29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का उद्घाटन किया गया।

  • इस मूर्ति की ऊंचाई 369 फीट है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। मूर्ति के अंदर सबसे ऊपर जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां हैं।
  • इस महा महोत्सव में 9 दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
  • 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी मूर्ति में भगवान शिव ध्यान और अलाद की मुद्रा में विराजमान हैं, जो 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देते हैं।

पर्सन विद डिसएबिजिटी “PWD APP 2.0”

दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़़ने की दिशा में 4 नवम्बर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पर्सन विद डिसएबिजिटी PWD APP 2.0 शुरू किया गया। जिससे लोकतंत्र के महापर्व- चुनावों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

नेशनल टैक्सेशन अवार्ड-2022

टैक्स इण्डिया ऑनलाईन द्वारा नेशनल टैक्सेशन अवार्ड-2022 की घोषणा करते हुये राज्य सरकार को कर प्रबंधन में सबसे अधिक सुधारवादी राज्य (Most Reformist State) एवं एसजीएसटी/वैट कैटेगरी (SGST/VAT Category) श्रेणियों में ‘गोल्ड अवार्ड‘ प्रदान किया गया।

  • उड़ीसा राज्य को इस श्रेणी में रजत अवार्ड तथा हरियाणा, तमिलनाडु तथा बिहार को जूरी अवार्ड प्रदान किया गया।
  • राजस्थान सरकार को स्टेट वैट श्रेणी में भी प्रथम स्थान आने पर गोल्ड़ अवार्ड प्रदान किया गया है।
    • उड़ीसा राज्य को इस श्रेणी में रजत तथा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ को जूरी अवार्ड प्रदान किया गया।

टैक्स इण्डिया ऑनलाईन

टैक्स इण्डिया ऑनलाईन की स्थापना वर्ष 2000 में की गई और ऑनलाईन मीडिया के रूप में यह प्रमुख स्टार्ट-अप कम्पनी के रूप में स्थापित है।

  • नेशनल टैक्सेशन पुरस्कारों की शुरूआत – टैक्स इण्डिया ऑनलाईन द्वारा वर्ष 2020 में नेशनल टैक्सेशन पुरस्कारों की शुरूआत की गई थी।
  • जूरी सदस्य – सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत जज, भारत सरकार के सेवानिवृत उच्च पदाधिकारी तथा केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के सेवानिवृत सदस्य पुरस्कारों की जूरी में सदस्य के रूप में शामिल है।
  • पुरस्कारों की श्रेणियाँ – टैक्स इण्डिया ऑनलाईन नॉलेज फाउण्डेशन द्वारा यह अवार्ड कर प्रबंधन में सुधार करने वाले तथा कर दाताओं के योगदान को स्वीकार करने वाले राज्यों और कर कानूनों की पालना करने वाले कर दाताओं, प्रौद्योगिक सेवा प्रदाताओं, कर दाता हितैषी आयुक्तोंं एवं कर प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीति निर्माताओं इत्यादि सहित नौ श्रेणियों में दिया जाता है।

उष्ट्र संरक्षण योजना का अनुमोदन

ऊंटों के संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उष्ट्र संरक्षण योजना का अनुमोदन किया है। इसके लिए उन्होंने 2.60 करोड़ रूपए का वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में ऊंट संरक्षण एवं विकास नीति लागू करने के लिए 10 करोड़ रूपए के प्रावधान किया गया था।

उष्ट्र संरक्षण योजना के अंतर्गत, पशु चिकित्सक द्वारा मादा ऊंट एवं बच्चे के टैग लगाकर पहचान पत्र देने के बाद ऊंट पालक को 5 हजार रुपए, प्रत्येक पहचान पत्र के लिए पशु चिकित्सक को 50 रुपए का मानदेय तथा ऊंट के बच्चे के एक वर्ष पूर्ण होने पर द्वितीय किश्त के रूप में 5 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। दोनों किश्तों की राशि ऊंट पालक के बैंक खाते में डाली जाएगी। श्री गहलोत के इस निर्णय से ऊंट पालकों को आर्थिक संबल के साथ प्रोत्साहन मिल सकेगा।

राजस्थान समसामयिकी नवम्बर 2022 / राजस्थान समसामयिकी नवम्बर 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © RajRAS